फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी महाविद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

Sun, 15 Sep 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्राओं के साइबर क
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान एवं प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव अध्यक्षता में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें अध्ययन के साथ-साथ जीवन के हर पहलू में सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन

वर्तमान समय में साइबर क्राइम बढ़ रहा है जिसका उद्देश्य किसी को शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना है। छात्राओं से अपील की अपनी निजी जानकारी सावधान पूर्वक सोशल मीडिया के माध्यम पर शेयर करें। प्रवक्ता इंद्रजीत ने इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करने, फर्जी कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले अज्ञात कटऑफ एप, इंटरनेट मीडिया पर पैसे ऐंठने वालों, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजने और यूपीआई से संबंधित स्कैन के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें