फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिले के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21अ​भिभावकों के साथ स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 से 12 वीं तक के दाखिले के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में पंफलेट, फ्लेक्स और वीडियो के माध्यम से अभिभावक बताया जा रहा है। प्राचार्या प्रोमिला यादव ने बताया कि गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। प्रतिवर्ष हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 8 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एनएमएमएस प्रतियोगिता में विद्यालय के 10 से अधिक विद्यार्थी 1200 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं, जो उन्हें 12 वीं कक्षा तक मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि सुपर 100 और बुनियाद परीक्षा में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन

विद्यालय में विद्यार्थियों को नीट,आईआईटी-जेई और एनडीए सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय के छात्र जयंत ने आईआईटी गुवाहाटी में दाखिला प्राप्त किया, समीर ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में 99.03 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्लैट परीक्षा में विद्यालय के छात्र आदित्य ने 103 वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें