फोटो संख्या:64 गांव चेलावास में ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत: विभाग
कनीना। चेलावास गांव में आयोजित जागरूकता शिविर में थाना शहर कनीना के अंतर्गत पुलिस ने नया सवेरा मुहिम की इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को खोखला कर देता है। युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं। महेंद्रगढ़ पुलिस नशे की गिरफ्त में आए लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पुलिस ने अपील की कि वे गांव में नशा बेचने वालों एवं नशा करने वालों की सूचना पुलिस को दें। संवाद