फोटो 11 नवनियुक्त पदाधिकरियों को जिम्मेदारी सौंपते। संस्थ
नारनौल। रोटरी क्लब व रोटरी क्लब बेलाज की नई कार्यकारिणी ने शुक्रवार शाम इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शपथ ग्रहण की। सेरेमनी में रोटेरियन राजकुमार चौधरी को प्रधान व गोपाल मित्तल को सचिव पद की जिम्मेदारियां सौंपी गई। क्लब के निवर्तमान प्रधान विनोद चौधरी ने नवनियुक्त प्रधान राजकुमार चौधरी व सचिव गोपाल मित्तल को प्रधान पिन पहना कर शपथ ग्रहण कराई। साथ ही विवेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। इसके साथ ही महिला विंग रोटरी क्लब बेलाज की निवर्तमान प्रधान प्रियंका संघी ने नवनियुक्त प्रधान निर्मल जिंदल के साथ व सचिव डॉ. ऊषा यादव के साथ कॉलर एक्सचेंज कर अपनी अपनी जिम्मेदारियां संभाली। साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. रजनी गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर धीरज भूटानी, राकेश तलवार, सचिन जैन, अंजली जैन, विकास धींगरा, नवीन, गौरव आहूजा, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद