फोटो नंबर- 09अटेली में जागरूकता रैली निकालती आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत-विभाग
मंडी अटेली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात में सुधार करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य अधिकारी, आशा वर्कर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिंगानुपात के प्रति जन सामान्य को जागरूक किया।
लड़कियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया। रैली का शुभारंभ करते हुए प्रवर चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। प्रवर अधिकारी ने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच एक गंभीर अपराध है और इससे लिंग अनुपात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रसव पूर्व लिंग जांच न करवाएं और यदि किसी को ऐसी जांच के बारे में पता चलता है, तो वे इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें इनाम भी दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. उमेश, डॉ. शालू, डॉ. रवि, कार्यक्रम समन्वयक प्रमिला सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।