फोटो 4सुभाष स्टेडियम में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते महिला पुलिस की टीम। स्रोत प्रवक्त
नारनौल। नारनौल के सुभाष स्टेडियम में महिला पुलिस थाना, नारनौल की टीम की ओर से क्षेत्र के युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरीक्षक मंजूषा ने युवाओं को नशे जैसी भयानक बुराई से दूर रहने की सख्त हिदायत दी और समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है बल्कि उसके पूरे परिवार और उज्ज्वल भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। संवाद