फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ सेहत के लिए तंबाकू का सेवन न करें : ब्रह्म प्रकाश

विज्ञापन
फोटो 1रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में तंबाकू मुक्त पीढ़ी की और विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर रेडक्रॉस से डिवीजनल कमांडर टेकचंद यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन


स्कूल प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पटीकरा गांव अैर रेलवे स्टेशन मार्ग पर नारों और स्लोगन के माध्यम से आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया।

प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन के लिए तंबाकू न खाएं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि तंबाकू मुक्त अभियान से जुड़कर अपने परिवार व दूसरे युवाओं को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम संयोजक पवित्रा यादव प्राथमिक सहायता प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल चुनौती तंबाकू मुक्त पीढ़ी विषय से संबंधित विभिन्न कविता, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर सत्यवीर सिंह ब्रिगेड ऑफिसर, जितेंद्र कुमार ब्रिगेड ऑफिसर, संजय सैनी, अंकित कुमार, प्रीतम बागड़ी, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र कुमार, दीपक, सुषमा यादव, बबीता चावला, कविता बाला मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें