फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टियों में शहर के एटीएम हुए कैशलैस

Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैश के अभाव में एटीएम
विज्ञापन
बैंकों के तीन दिन के अवकाश होने के चलते रविवार को सभी बैंकों के एटीएम कैशलैस हो गए जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  शहर में लगभग 23 एटीएम हैं लेकिन रविवार की सुबह को किसी भी एटीएम में पैसा नहीं था। रविवार को अमर उजाला टीम ने शहर के विभिन्न एटीएम बूथों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान शहर के सभी एटीएम बंद मिले और उपभोक्ता बूथों पर कार्ड स्वैप कर निराश घर लौट रहे थे। कुछ ऐसे लोग भी एटीएम पर देखे गए जिनको पैसों की बहुत जरुरत थी लेकिन पैसा न मिलने बहुत निराश दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि जब तीन दिन की छु्िटयां हो रही थीं तो बैंकों को कैश की व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि लोगों को दिक्कत न हो। परंतु दो दिन से शहर के एटीएम खाली पड़े हैं।
विज्ञापन



बस स्टैंड एटीएम पर था यह हाल:
नगर के बस स्टैंड पर पंजाब नैशनल बैंक का एक एवं स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के दो बूथ बनाए गए हैं। एसबीआई बूथ पर दो तथा पीएनबी बूथ पर एक एटीएम मशीन लगी हुई है। अमर उजाला टीम ने लगभग 11.30 बजे बस स्टैंड पर स्थित एटीएम पर पहुंचकर कर पड़ताल की। एटीएम बूथों पर लोग आ रहे थे लेकिन उन्हें कैश नहीं मिल रहा था।  टीम ने उपभोक्ताओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि एटीएम मशीनें खाली पड़ी हैं इनमें से केवल बैंलेंस ही चेक किया जा रहा है।


हाईवे पर था यह हाल
नेशनल हाईवे पर अलग-अलग चार जगहों पर एटीएम लगे हुए हैं। इनमें से किसी भी एटीएम में पैसे नहीं थे। अमर उजाला टीम 11.50 बजे हाईवे पर स्थित पटियाला बैंक एवं एसबीआई एटीएम बूूथों पर पहुंची, वहां दोनों ही बैंकों के एटीएम खाली पड़े थे। इसके अलावा सतनाली चौक पर पीएनबी एवं हिरो बाइक एजेंसी के पास केनरा बैंक एटीएम भी खाली पड़े थे। हुड्डा पार्क के सामने आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम बंद पड़ा थे।
विज्ञापन


सिनेमा रोड़ पर भी नहीं था कैश:
शहर के सिनेमा रोड़ पर स्थित एसबीआई एवं पीएनबी एटीएम खाली पड़े थे। अमर उजाला टीम ने वहां जाकर पड़ताल की तो देखा कि  लोग कैश के अभाव में केवल अपना बैलेंस चैक कर वापिस जा रहे थे। इसक बाद लगभग 12.15 बजे मसानी चौक पर स्थित एचडीएफसी एवं एसबीआई एटीएम बूथ की पड़ताल की तो वहां भी ऐसा ही हाल था। लगभग 12.30 बजे रेलवे रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक, कॉरर्पोरेशन बैंक, बड़ौदा तथा एचडीएफसी एटीएम बूथों की पड़ताल की। इनमें सेंट्रल बैंक एवं कॉरर्पोरेशन बैंक में कैश नहीं था तथा बड़ौदा एवं  एचडीएफसी  बूथ पर शटर लगा हुआ था।

मेरा बच्चा बीमार हैं, इसको दवाई दिलाने के लिए साथ लेकर आया हूं। कैश निकलवाने के लिए एटीएम पर आया था । 3-4 एटीएम चेक किए किसी में भी कैश नहीं है। कैश के लिए किसी पेट्रोल पंप वाले से संपर्क करूंगा वहां पर कार्ड स्वैप करवा उनसे कैश लेकर बच्चे का इलाज करवाऊंगा।--प्रीतम कुमार।

मुझे किसी काम से भिवानी जाना था। बाइक एवं अन्य खर्चे के लिए पैसों की आवश्यकता थी दो दिन से चक्कर लगा रहा हूं लेकिन एटीएम में पैसे नहीं हैं। बाइक में तो कार्ड स्वैप करके पेट्रोल डलवा लिया जाएगा लेकिन खर्चें के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी, आगे चरखी दादरी या भिवानी में जाकर एटीएम चेक करेंगे। -दिनेश कुमार

पैसों की जरुरत थी घर के रुटीन के काम के लिए पैसा चाहिए था। आज किसी भी एटीएम में पैसा नहीं हैं। मैं शहर के राव तुलाराम चौक, बस स्टैंड, अनाज मंडी चैक कर चुका हूं, अब सेंट्रल बैंक के एटीएम पर खड़ा हूं यहां भी एटीएम में कैश नहीं हैं। अब खाली हाथ ही घर वापस जाना पड़ेगा। - बंसीलाल।

तीन दिन की छुट्टियां होने के कारण नगर के एटीएम कैशलैस हो चुके हैं। कैश के अभाव में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बैंकों को एटीएम में ज्यादा कैश डालना था ताकि लोगों को दिक्कत न हो। मुझे जरुरी काम के लिए पैसे चाहिए थे लेकिन किसी भी एटीएम में पैसे नहीं हैं। -संदीप।

 छुट्टी से पहले एटीएम में कैश डाला गया था। तीन दिन की छुट्टी होने पर खाली हो गए होंगे, सोमवार को बैंक खुलने पर दोबारा कैश डाल दिया जाएगा। --पकंज भाटिया-मैनेजर पटियाला बैंक महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें