महेंद्रगढ़। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की सिंचाई विभाग शाखा की बैठक महेंद्रगढ़ कैनाल फीडर पांच के गांव धनौंदा पर आयोजित की गई। संचालन ब्रांच सचिव आदित्य कौशिक ने और अध्यक्षता ब्रांच प्रधान परमवीर सिंह ने की। जिला सचिव विजेंद्र शर्मा कहा कि वे शीर्ष अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।
कर्मचारियों ने एक-एक करके समस्याएं नोट करवाई, जिसमें एचकेआरएनएल कर्मचारियों के कार्य अनुभव के हिसाब से वेतनमान बढ़ाने, पंप हाउस पर कार्य के हिसाब से मैन पावर बढ़ाने, पंप हाउस पर टूल की उपलब्ध करवाने, पंप हाउस पर शौचालय कि सुविधा मुहैया करवाने, पीने के पानी की व्यवस्था करवाने, स्टाफ क्वार्टर रिपेयर करवाने व स्टाफ क्वार्टर में लाइट की व्यवस्था सही न होने की समस्या, ईएसआई कार्ड बनवाने आदि समस्याएं बताई गई। जिला सचिव विजेंद्र शर्मा कहा कि वे शीर्ष अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।