फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 40 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक जनों को वितरित किए सहायक उपकरण

विज्ञापन
फोटो नंबर- 14सहायक उपकरणों के साथ दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिक और साथ में स्टाफ सदस्य। स्रोत-
विज्ञापन
निजामपुर। खंड के गांव कारोली में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र द्वारा सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 40 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक जनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की इंचार्ज प्रिया चौधरी ने बताया कि दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार बैटरी चलित तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, बेंत, कमर बैल्ट, कान की मशीन और अन्य उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। किसी भी दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को किसी सहायक उपकरण की जरूरत है तो वह किसी भी कार्य दिवस पर जिला रेडक्रॉस कार्यालय में स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में आकर निशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस विभाग से बलवान सिंह, डॉ. एसपी सिंह, ओमप्रकाश, सूरज कुमार, संदीप और अभय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें