फोटो 2 कार्यशाला में मार्शल आर्ट्स सीखती छात्राएं।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आत्मरक्षा एवं ब्यूटी पार्लर की 10 दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इसमें छात्राओं को सीखी गई क्षमताओं के माध्यम से स्व-रोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने पर विशेष जोर दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि इन व्यावहारिक कार्यशालाओं का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना व उन्हें स्व-रोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। इस कार्यशाला में डाॅ. सतीश सैनी, डॉ. गीता, डॉ. कविता, डाॅ. कीर्ति, डॉ. मनप्रीत, डॉ. पारुल, डाॅ. सुमन, डाॅ. संजीता का विशेष योगदान रहा। संवाद