फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आशु और निकिता चुने गए बेस्ट एथलीट

Sat, 10 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में आयोजित दो दिवसीय 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। 2 दिन चली इस प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट छात्र वर्ग में आशु बीए तृतीय वर्ष और छात्रा वर्ग की विजेता निकिता बीए तृतीय वर्ष रही।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय छीलरो के प्राचार्य राष्ट्रपाल यादव थे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुमन यादव ने आगंतुकों व छात्र-छात्राओं के सम्मुख मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। समारोह के अंतिम दिन बची हुई प्रतियोगिताओं जैसे लड़कों की 5000 मीटर व 100 मीटर दौड़, लड़कियों की ऊंची कूद व 100 मीटर दौड़ आदि को संपन्न करवाया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, टीचिंग वा नॉनटीचिंग स्टाफ सदस्यों का 100 मीटर रेस, स्टाफ सदस्यों व मेहमानों के बीच रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में आशु को प्रथम अनिल सिंह को द्वितीय तथा मोहित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला अफजाई की गई। खेलकूद प्रतियोगिताओं के संचालन में डॉक्टर हंसराज डीपी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामावतार यादव सेवानिवृत डिप्टी कमांडेंट, सुरेंद्र यादव सेवानिवृत्त एयरफोर्स, सुरेंद्र यादव सेवानिवृत इंस्पेक्टर गांव गोद, सुरेंद्र यादव सेवानिवृत इंस्पेक्टर गांव बलाहा, हेडमास्टर महेंद्र मित्तल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। वोट आफ थैंक्स डॉ. नरेश की ओर से प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन अजीत सिंह व डॉ. सीपी यादव की ओर से किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें