नारनौल। जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, इस कड़ी में 11 फरवरी को नारनौल एवं 15 फरवरी को अटेली शहर में पार्टी के चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।
जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 11 बजे नारनौल शहर में सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इस कार्यालय उद्घाटन पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, शाहबाद से विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला, राष्ट्रीय महासचिव एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा चेयरमैन सुमित राणा करेंगे। 15 फरवरी को अटेली में कनीना रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इसका उद्घाटन जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, पवन खरखौदा एवं हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा करेंगे, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुविधा शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष युद्धवीर पालड़ी एवं हलका अध्यक्ष भोजराज यादव नारनौल व कुलदीप कलवाड़ी अटेली मौजूद रहेंगे।