फोटो नंबर-05पीजी कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियो को पुरस्कृत करते स्टाफ सदस्य।
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से 17 से 19 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय नारनौल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभियान के तीसरे व अंतिम दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशीष ने प्रथम, नितेश ने द्वितीय वलक्ष्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला करने वाली दीमक की तरह है, जिसे रोकने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी डॉ. सत्यपाल सुलोदिया तथा कोऑर्डिनेटर डॉ. धीरज कुमार रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नरेश यादव, डॉ. महेंद्र सिंह मुदगिल, डॉ. कांता, डॉ. पारूल, डॉ. ज्योति जिंदल और डॉ. प्रियंका शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के पोस्टरों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।