नांगल चौधरी। आशा वर्कर्स यूनियन ब्लॉक नांगल चौधरी से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओें ने मंगलवार को नांगल चौधरी सीएचसी के इंचार्ज एसएमओ डॉ. अशोक यादव को सिविल सर्जन नारनौल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण और कार्य नहीं करने की मांग की हैं।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में प्रशासन की ओर से अलग-अलग तरीकों से आशा वर्कर पर काम का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई तरह के ऑनलाइन सर्वे का कार्य करवाने के लिए उन पर प्रशासन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। हम सभी आशा वर्कर ऑफलाइन कार्य करेगी, ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगी। उन्होंने यह बताया कि यह मांग पत्र में पहले भी दे चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा हैं। सभी आशा वर्करों ने नांगल चौधरी सीएचसी के इंचार्ज एसएमओ डॉ. अशोक यादव के माध्यम से सिविल सर्जन नारनौल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ऑनलाइन ट्रेनिंग व ऑनलाइन कार्य ना करने व विभाग द्वारा किसी भी तरह का दबाब नहीं बनाए जाने की मांग की हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान मुनेश, उप प्रधान संतोष देवी, सह सचिव प्रेमलता, आशा देवी, राजबाला, सुनीता देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, सुमन, उर्मिला, राजेश, मोना, प्रवीण, सुदेश, सुमन, कविता व पूनम सहित रहीं।