फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड के बढ़ते ही बाजारों में गुलीबंद व गर्म हैडफोन की मांग बढ़ी

Fri, 28 Nov 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19बाजार में लगी एक दुकान से गर्म टोपे व दस्ताने खरीदेते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में ठंड के बढ़ते ही शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की रौनक देखने को मिल रही है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही गर्म टोपे, गुलीबंद, जुराब, दस्ताने और हैडफोन की मांग तेजी से बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, महावीर मार्ग, पुल बाजार और आजाद चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों अस्थायी दुकानें और रेहड़ियां सज गई हैं। इसके अलावा रेडीमेड दुकानों पर भी गर्म कपड़ों की बिक्री पूरे जोरों पर है।
रेहड़ी व दुकानों पर सर्दी का सामान बेच रहे संदीप, हिमांशु, रोहित और नरेंद्र ने बताया कि अब ठंड लोगों को महसूस होने लगी है, जिसके चलते गर्म कपड़ों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेहड़ियों पर गर्म टोपे और गुलीबंद 50 से 100 रुपये तक उपलब्ध हैं, जबकि रेडीमेड दुकानों पर इनकी कीमत 200 से 500 रुपये तक है। गर्म जुराबें 50 से 100 रुपये के बीच मिल रही हैं, वहीं दस्ताने 100 से 500 रुपये तक बेचे जा रहे हैं।
बाजार में हैडफोन की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार करीब 15 दिन पहले 150 रुपये में मिलने वाला हैडफोन अब 200 रुपये में बिक रहा है।
उन्होंने बताया कि ये हैडफोन सामान्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं, बल्कि कानों को ढकने वाले गर्म कपड़े से बने ईयर कवर हैं जो ठंड से बचाव के लिए उपयोग किए जाते हैं। सर्दी बढ़ने के साथ इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है, ऐसे में गर्म कपड़ों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें