फोटो नंबर-03बाबा रेवती नंदन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते वासुदेव यादव। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा के मंच पर मंगलवार रात रामलीला के संस्थापक स्वर्गीय बाबा रेवती नंदन की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव ने बाबा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बाबा के आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान को याद किया। संवाद