फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान विश्वकर्मा से कारीगरों ने मांगी व्यापार में उन्नति की दुआ

विज्ञापन
फोटो नंबर-15भगवान ​विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना करते कारीगर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर की एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दुकान संचालक पवन छाबड़ा और प्रवीण छाबड़ा के साथ सभी कारीगरों ने भगवान विश्वकर्मा के सामने शीश नवाकर सुख-समृद्धि और व्यापार में तरक्की की कामना की।
विज्ञापन

पूजन कार्यक्रम में राजू, दिनेश, ललित और राहुल सहित दुकान के सभी कारीगरों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर पूजा की और अपने कार्यक्षेत्र में सफलता तथा परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
कारीगरों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकारों, तकनीकी काम से जुड़े लोगों और मेहनतकश वर्ग का आराध्य माना जाता है। उनकी पूजा से कामगारों को अपने हुनर, मेहनत और काम के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में कारीगरों की मेहनत और कौशल की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी प्रेम, सहयोग और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें