फोटो संख्या:58-अवैध हथियार सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
कनीना। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड बुचावास पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र निवासी पाथेड़ा अवैध हथियार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी बुचावास से कनीना रोड होटल की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची और आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल बरामद किया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद