फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध शराब सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सलेंद्र निवासी इंटरनेशनल कॉलोनी वार्ड नंबर 16 छावनी नीमकाथाना राजस्थान और रवि निवासी नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी सलेंद्र ठेके से शराब खरीदकर राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त शराब के ठेके के सेल्समैन को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सीआईए नारनौल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि सलेंद्र निवासी नीमकाथाना राजस्थान अवैध शराब बेचने का धंधा करते है, जोकि अपनी गाड़ी में रेवाड़ी रोड पर शराब के ठेके से अवैध शराब भरकर नीरपुर होते हुए अपने गांव नीमकाथाना जाएगा। सूचना पर सीआईए नारनौल की टीम ने नीरपुर चौक बहरोड़ रोड पर नाकाबंदी कर चैकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक काले रंग की गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसको रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी बहरोड़ की तरफ भगाने की कोशिश की। जिसे रुकवाकर चालक से नामपता पूछा तो उसने अपना नाम सलेंद्र बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 6 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठेके के सेल्समैन रवि निवासी नारनौल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें