फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14 दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अटेली मंडी मार्केट की टैंट हाउस की दुकान में रात्रि के समय सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान शादुल इस्लाम वासी आसाम व रणसिंह वासी अटेली के रूप में हुई है। जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश कर 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 मई को अश्वनी कुमार ने अपनी दुकान लक्ष्मी टैंट हाउस के नाम से अटेली मंडी मार्केट में की हुई है। दुकान से रात के समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर काफी सामान चोरी करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 मई की रात को वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह उसे दुकान का ताला टूटा हुआ और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार शाम अटेली क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की बात कबूली। पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपी शादुल इस्लाम से परचून का सामान बरामद किया है व आरोपी रणसिंह से तांबे की क्वाइल बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें