पाली गांव में झगड़ा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुुकी है।
गौरतलब है कि मंगलवार को पाली गांव के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े मे हुए पथराव और फायरिंग में 6 लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में 13 लोगों को नामजद और 8-10 के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज था। पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष के संदीप, दीपक, सतेंद्र, भोपी और कालू तथा दूसरे पक्ष के अरविंद, दिनेश, नेपाल, सुनील और सोनू शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।