नारनौल। जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक को अदालत ने पुलिस हिरासत से तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत जरूरी नोटिस नहीं दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने एफआईआर में ताजीपुर निवासी नवीन को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड मांगा था। आरोपी के वकील राकेश कौशिक और यश गोयल ने गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जांच अधिकारी ने भी नोटिस नहीं देने की बात स्वीकार की।
न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव की अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए 3 नवंबर को रिहाई के आदेश दिए। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि पुलिस कानून के अनुसार जांच जारी रख सकती है। संवाद