फोटो नंबर-03वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : महिला की जलकर हुई मौत के मामले में गिरफ्तार पति और महिला के भाई।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीजेएम नीलम कुमारी ने केंद्र के विभिन्न कक्षों, रिकॉर्ड रजिस्टर, पीड़ित महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था और उनके लिए उपलब्ध भोजन, चिकित्सा व काउंसिलिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने वहां उपस्थित स्टाफ और केंद्र प्रशासक वंदना यादव से बातचीत कर वर्तमान मामलों और उनके समाधान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को बिना किसी देरी के तुरंत चिकित्सा, मानसिक काउंसिलिंग और कानूनी मदद (लीगल ऐड) मुहैया कराई जाए। संवाद