फोटो नंबर-16रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं को जागरूक करते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
- फोटो : महिला की जलकर हुई मौत के मामले में गिरफ्तार पति और महिला के भाई।
नारनौल। 4 जून को रेडक्रॉस नई कोर्ट नारनौल में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से मंगलवार को व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। यह रक्तदान शिविर नेतराम सैनी एवं कलावती देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के प्रचारक योगेश सैनी ने लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। उन्होंने नांगल चौधरी, दोस्तपुर, मोहब्बतपुर भुंगारका, नांगल नूनिया, नायन व सिरोही बहाली सहित कई गांवों में युवाओं व ग्रामीणों से शिविर में भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान योगेश सैनी के साथ नरेंद्र कुमार, विनय, समीर, विवेक, मोहन, अमित व दीपक मौजूद रहे। संवाद