फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अर्चना ठाकुर बनीं सोशल मीडिया व आईटी सेल की सह प्रमुख

विज्ञापन
अर्चना ठाकुर।
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षाविद् अर्चना ठाकुर को भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा महेंद्रगढ़ जिला की सोशल मीडिया व आईटी सेल सह प्रमुख तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा महिला मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। अर्चना की नियुक्ति पर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सरोज शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी का आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के प्रचार और प्रसार के लिए एक शिक्षित व पढ़े लिखे व्यक्ति को होना बहुत जरूरी है और अर्चना ठाकुर शिक्षाविद् के साथ-साथ समाजसेवी है। उनके महेंद्रगढ़ जिला आईटी सेल सह प्रमुख तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा महिला मोर्चा प्रभारी बनाए जाने से पार्टी का विस्तार व प्रचार होगा। वहीं भाजपा महिला पूर्व जिला अध्यक्ष सरला यादव नारनौल मंडल महिला अध्यक्ष सपना गुप्ता, हुडीना मंडल महिला अध्यक्ष माया सैनी, प्रेम यादव, संतोष शर्मा व मंजू सोनी ने भी अर्चना ठाकुर को जिम्मेदारी देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता डांगी का आभार प्रकट किया है। अर्चना ठाकुर ने भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा दी गई जिम्मेवारी के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा की पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका वह पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से निर्वाह करेगी। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का भी आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें