फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में एक्यूआई का स्तर पहुंचा 252

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल शहर में वीरवार को एक्यूआई 252 के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को भी 229 तक पहुंच गया था। ऐसे में शहर में वायु प्रदूषण का स्तर शहर में बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दो सप्ताह से प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। कई जिलों में तो वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार नारनौल शहर में वीरवार की शाम सात बजे हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 252 रहा है, जो खराब स्तर का है। ऐसे में शहर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। बता दें कि शून्य और 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 तक की एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 तक के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें