फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अप्रैल में मई जैसी गर्मी, 42 पहुंचा तापमान

Fri, 18 Apr 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। अप्रैल में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: अधिकतम 42.8 व न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस और 42.5 अधिकतम व न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम के समय हल्की बादलवाही जरूर देखने को मिली, लेकिन इससे गर्मी का असर कम नहीं हुआ। महेंद्रगढ़ जिले के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम में झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि पश्चिमी मौसम प्रणाली से पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर कहीं कहीं हल्की बादल वाही भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 42.8 व 23.7 डिग्री सेल्सियस और 42.5 व 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। जिसकी वजह से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन मध्य और दक्षिणी पंजाब पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें