फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौगड़ा अहीर में नहर पुल और सड़क निर्माण को मंजूरी, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। सिहमा खंड के गांव दौगड़ा अहीर के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। गांव दौगड़ा अहीर से नानकवास नहर पर पुल और सड़क निर्माण कार्य को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


ग्रीवेंस कमेटी सदस्य विजय उर्फ सोनू दौगड़ा अहीर ने बताया कि छह माह पहले ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। यह कार्य कई वर्षों से लंबित था जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती थी।
आरती सिंह राव ने समस्या को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। मंजूरी की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने दौगड़ा अहीर बस स्टैंड पर मिठाई बांटी। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बबरूभान, मामन प्रधान, अमरजीत, प्रकाश, अशोक बोहरा, दिनेश, सज्जन यादव, दिलीप पंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें