फोटो 22राकेश शर्मा को एयर चीफ मार्शल सम्मानित करते हुए। प्रवक्
मंडी अटेली। कस्बे के स्क्वाॅड्रन लीडर राकेश शर्मा को उनके अद्वितीय साहस के लिए गैलेंट्री अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है।
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायु सेना दिवस के मौके पर बुधवार को वायु सेना स्टेशन हिंडन में सम्मानित किया। स्क्वाॅड्रन लीडर राकेश शर्मा ने आपरेशन सिंदूर में अद्वितीय साहस और बलिदान का प्रदर्शन किया था। आपरेशन सिंदूर के दौरान राकेश शर्मा जम्मू के पुंछ राजौरी जिले में तैनात थे। उन्होंने इस दौरान लगभग 200 ड्रोन को मार गिराया। नपा चेयरमैन संजय गोयल, सुनील सुल्तानिया, धर्मेंद्र शर्मा पार्षद, राकेश अग्रवाल व विनय कौशिक आदि ने बधाई दी है।