फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो साइंस में एमएसएसी की 31 सीटों के लिए आवेदन 25 तक

विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) में सत्र 2020-21 के लिए स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लेनरी एंड एप्लाइड साइंसेस के अंतर्गत सूक्ष्मजीव विज्ञान में एमएससी एवं पीएचडी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। शैक्षणिक सत्र 2015 में प्रारंभ इस विभाग ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ करार किया है। विभागीय प्रयोगशालाएं बेहद उत्कृष्ट व विशिष्ट उपकरणों से लैस हैं। अनुभव प्राप्त शिक्षक कार्यरत हैं। इतना ही नहीं वर्तमान में भी विभाग कई इंडस्ट्री व सरकार से अनुदान प्राप्त प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ का कहना है कि विश्वविद्यालय के सूक्षमजीव का उद्देश्य कृषि, खाद्य, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सूक्ष्मजीवों के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साथ ही विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए सैद्धान्तिक एवं अनुसंधान उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना है। सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में एमएससी की 31 सीटें और पीएचडी की 6 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के माध्यम से होगा। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब आगामी 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 व 31 मई, 2020 को और शोध पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 6 व 7 जून को आयोजित की जाएगी। जहां तक शैक्षणिक योग्यता की बात है, एमएससी सूक्ष्मजीव विज्ञान में दाखिले के लिए विद्यार्थी को बोटनी, सूक्ष्मजीव, विज्ञान, जैवरसायन विज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान, जूलॉजी में बीएससी अथवा बीएससी ऑनर्स या बायोमेडिकल साइंस, इंडस्ट्रीयल वेस्ट मैनेजमेंट में बीवॉक 50 प्रतिशत अंकों (अनारक्षित वर्ग के लिए) अथवा 45 प्रतिशत अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए) के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें