फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्ति के लिए दो मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय की ओर से पॉक्सो एक्ट-2015 के तहत सहायक व्यक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति दो मार्च तक पंजीकृत डाक के माध्यम से हुडा सेक्टर-1 मकान नंबर 721 में स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया सहायक कर्मियों के पैनल में शामिल होने के लिए कुल 4 व्यक्तियों (3 महिलाओं और 1 पुरुषों के लिए आरक्षित) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

समाज कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या बाल विकास में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कोई भी व्यक्ति, या बाल शिक्षा एवं विकास या संरक्षण संबंधी मुद्दों में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव रखने वाला स्नातक व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, किसी बाल गृह या आश्रय गृह से जुड़ा कोई अधिकारी जो बच्चे की देखरेख के लिए जिम्मेदार है, वह भी सहायक व्यक्ति के रूप में आवेदन करने के लिए पात्र हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें