नारनौल। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार 2024-25 के सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं पुराना लघु सचिवालय प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 16 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। इसके बाद गठित कमेटी की सिफारिश पर मुख्यालय पर भेजा जाएगा।
उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किया जाता है। सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 5 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी अपना संपूर्ण बायोडाटा साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के दूरभाष नंबर 01282-252331 पर जानकारी ले सकते हैं।