फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में यूपीएससी और एचसीएस की कोचिंग के लिए आवेदन 17 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) तथा एचसीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इच्छुक युवा अब 17 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 10 नवंबर थी।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डेस) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए अब एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिलेगा। डेस के उपसमन्वयक प्रो. अंतरेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रद्धत यह केंद्र पिछले दो वर्षों में आईएएस, आईपीएस, एचसीएस सहित अन्य सरकारी नौकरियों के लिए इस कोचिंग के लिए केवल एससी, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। जिन पारिवारिक आय आठ लाख रुपये वार्षिक से कम है। साथ ही किसी भी वर्ग से संबंधित 25 अभ्यर्थियों को सशुल्क दाखिले का अवसर उपलब्ध हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
भारत सरकार इस योजना में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित हुए सभी अभ्यर्थियों को डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चार हजार रुपये प्रति माह की दर से वजीफा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 24 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें