फोटो संख्या:74- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस की ओर से महेंद्रगढ़ जिला की कार्यकारिणी बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया ने बताया कि जिले की इकाई बनाने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर तक तैयार कर लिया जाएगा। जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।