फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजी प्ले स्कूल के लिए आवेदन 15 मार्च तक

Tue, 05 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में निजी प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए अब 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 1 मार्च थी।
विज्ञापन

व्यक्ति 15 मार्च तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय नारनौल में आवेदन जमा करवा सकते हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि प्राइवेट प्ले स्कूलों के पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 से सांय 5 बजे तक पुराने लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल प्ले स्कूल के लिए मान्यता लेनी होती है। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल के लिए आवेदन पत्र, नियम व शर्तें एनसीपीसीआर डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें