महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में स्नातकोत्तर यानी पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक बढ़ा दी गई है। अब 23 जून से संस्थान में काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। अब तक संस्थान में 6,050 युवाओं ने आवेदन किया है।
कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 12 जून निर्धारित की गई थी। वहीं अब पंजीकरण में संशोधन के लिए आवेदक 20 से 21 जून तक करेक्शन विंडो पर गलतियां ठीक करवा सकेंगे।
विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2026 के तहत स्नातकोत्तर के 43 कार्यक्रमों में 1457 सीटें उपलब्ध हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की पहली मेरिट लिस्ट 23 जून को जारी होगी।
इसके आवेदक 24 जून तक फीस भरकर दाखिला पक्का कर पाएंगे। 25 जून को दूसरी मेरिट सूची और 26 जून तक फीस भर पाएंगे। वहीं,27 को तीसरी सूची जारी होगी और इसकी फीस 29 जून तक भरी जाएगी जबकि चौथी सूची 30 जून को प्रकाशित की जाएगी और इसमें शामिल आवेदक 1 जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले पाएंगे।
इसके बाद खाली सीटों की सूची प्रकाशित होगी और इनको भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग जारी की जाएगी। इसके बाद 13 जुलाई को विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग करनी होगी और 14 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
- वर्जन
स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की तिथि 12 जून से बढ़ाकर 19 जून कर दी गई है। अभ्यार्थियों के लिए 20 व 21 जून को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान अभ्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। 23 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-डॉ. सुमित कुमार, प्रभारी, दाखिला समिति, हकेंवि