फोटो संख्या:65-गांव उष्मापुर में एसआईआर के बारे में जानकारी लेते गठित टीम- स्रोत- विभाग
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का कार्य तेज किया गया है। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी योगेश सैनी के नेतृत्व में अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण और त्रुटि सुधार कर रहे हैं। अधिकारियों ने युवाओं से भी 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर नाम दर्ज कराने का आह्वान किया। नायब तहसीलदार ने कई गांवों के बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संवाद