फोटो संख्या:69-=धनौंदा की बनी स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद आश्रम में कीर्तन करते श्रद्धालु-स
कनीना। गांव धनौंदा की बनी स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद आश्रम में पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल वैदिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक साधना, आत्मचिंतन, सत्संग और ईश्वर आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए हवन, जप, तप और दान का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अवश्य भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल, प्रधान अनिल यादव, उपप्रधान ठाकुर कर्मवीर सिंह, अध्यक्ष विजय कुमार आर्य, उप कोषाध्यक्ष डॉ. फतेहचंद दायमा, वरिष्ठ सदस्य आनंद सिंगल, समाजसेवी मखनलाल, आचार्य नरेंद्र शास्त्री सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद