फोटो संख्या:74- शहर थाना कनीना में व्यापारियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी रमेश कुमार---संवाद
कनीना। शहर थाना पुलिस की ओर से मंगलवार थाना परिसर में स्थानीय दुकानदारों, पेट्रोल पंप संचालकों, होटल मालिकों व समारोह स्थल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें व्यापाारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सीसीटीवी सुरक्षा का अनिवार्य साधन बन चुके हैं। दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने से आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी संभव होती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगवाना जरूरी है। इस अवसर पर राजकुमार, दीपक, प्रदीप, भंवर, राम दिनेश, अनिल, राम अवतार, देवेंद्र सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।