फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण केंद्र व जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक दवाइयां व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें