फोटो 3नांगल चौधरी थाने में भ्रमण के लिए पहुंचे स्कूली छात्र।स्रोत प्रवक्
नारनौल। विद्यार्थियों के एक समूह ने नांगल चौधरी थाने का भ्रमण किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला की तृतीय कक्षा की छात्रा अनु को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से थाना प्रभारी का पदभार सौंपा गया।
नांगल चौधरी थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्हें अपराधों के खिलाफ सचेत किया। उन्होंने पुलिस के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी। निरीक्षक छत्रपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में खुश रहने के महत्व बताए। संवाद