फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा में 20 पालतू पशुओं का एंटी-रेबीज टीकाकरण

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- लुवास के  रिजनल सेंटर में कुत्ते के रेबिज का  टीका लगाते चिकित्सक--संवाद ​ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव रिवासा स्थित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र में सोमवार को विश्व रेबीज दिवस पर निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन लुवास हिसार के विस्तार शिक्षा निदेशालय के सहयोग से किया गया। इस दौरान 20 पशुपालकों ने अपने पालतू पशुओं को एंटी-रेबीज का टीका लगवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेबीज बेहद गंभीर और जानलेवा संक्रमण है। लक्षण दिखाई देने के बाद इसका इलाज संभव नहीं होता, इसलिए बचाव और समय पर टीकाकरण ही सबसे जरूरी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि पालतू और आवारा पशुओं का नियमित टीकाकरण तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाकर रेबीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से 10 से 15 मिनट तक धोना चाहिए। घाव पर मिर्च, हल्दी या कोई घरेलू पदार्थ नहीं लगाना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए स्वास्थ्य केंद्र जाकर एंटी-रेबीज टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

शिविर में पशुओं का टीकाकरण करने के साथ पशुपालकों के सवालों के जवाब भी दिए गए। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. राहुल, डॉ. अमित सांगवान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें