फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल हत्या कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने रामपाल हत्याकांड के एक और आरोपी गिरफ्तार बलराज उर्फ बल्लू निवासी नावदी अटेली को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एक मई 2021 भौड़ी निवासी मंजीत ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 अप्रैल को उसके पिता रामपाल के साथ ठेके के पास किसी ने मारपीट की। इस पर वह तुरंत अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां पहुंचा। रामपाल ने उनको बताया कि अभय, पिंटू, सुरेंद्र, दीपला व चार नाम पता नामलूम व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से पैसे छीन कर भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता रामपाल को अटेली सीएचसी में भर्ती कराया गया। चोट ज्यादा होने के कारण चिकित्सकों ने रामपाल को इलाज के लिए जीएच नारनौल के लिए रेफर कर दिया था। नारनौल अस्पताल के चिकित्सकों ने भी चोट ज्यादा होने के कारण रामपाल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही रामपाल ने दम तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में थाना सदर नारनौल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें