मंडी अटेली। गांव खोड में एक ही समाज के युवक-युवती द्वारा शादी के मामले में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान चूरियावास थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
बता दें कि गांव खोड में एक ही समाज में युवक-युवती द्वारा शादी किए जाने पर युवती के भाई ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने युवती के भाई को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि वारदात में शामिल दूसरी आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों ही पक्षों के लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया हुआ है।
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए पता लगाया कि अटेली के गांव खोड़ से 25 मार्च को युवती घर से बिना बताए चली गई थी और गांव के ही दीपक के साथ झज्जर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस ने युवती को रेवाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिया था और न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष युवती के बयान करवाए गए थे। इनमें युवती ने बताया था कि उसने और दीपक ने शादी कर ली है, वह दीपका के साथ ही रहना चाहती है व उसकी जान को खतरा है, इसलिए वह प्रोटेक्शन में रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने युवती को प्रोटेक्शन में सेफ हाउस में भेज दिया था। इस मामले में मृतक युवक के दादा छाजू सिंह ने उसके पोते दीपक के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि एक युवक का शव एनएच-48 पर जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के थाना भांबरू क्षेत्र में मिली है। युवक के परिजनों से उसकी पहचान कराई गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के भाई संजय को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपियों ने गमछे से युवक दीपक का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस एक और आरोपी को गिफ्तार किया है।
ं