फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वाहन चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भुंगारका निवासी हर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव नूनी कलां निवासी कमल सिंह ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी बाइक से अपने घर से किसी काम के लिए नारनौल आया था। उसने अपनी बाइक सुभाष पार्क के नजदीक खड़ी कर दी और अपना काम करने चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक वहां पर नही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें