फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को परिणाम आधारित शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मिली ओबीई रैंकिंग

Sat, 08 Jun 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत--हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ओबीई रैंकिंग-2024 द्वारा शैक्षणिक संस्थानों की जारी की गई रैंकिंग में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ को प्लेटिनम बैंड में प्रमुख संस्थान के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। विश्वविद्यालय को परिणाम आधारित शिक्षा (आउटकम बेस्ड एजुकेशन) में उत्कृष्टता के लिए रैंक दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय सहभागियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय परिणाम आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि हमारा पाठ्यक्रम और सभी शैक्षणिक गतिविधियां राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप हैं। हम अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सभी मोर्चों पर गुणवत्ता को और बढ़ाने तथा बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय कुलपति ने सफलता के लिए अधिकारियों, अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व सहभागियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें