महेंद्रगढ़। सीआईए की टीम ने मंगलवार को ट्रक चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हुरमत निवासी रिताड थाना पुन्हाना के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को ही अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी अपहरण और डकैती के मामले में भोंडसी जेल में बंद था।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी मिंटू ने महेंद्रगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने एक हाइवा ट्रक ले रखा है जो किसी नाम पता नामलूम व्यक्ति द्वारा उसके घर के सामने से चोरी कर ले गया। इस सूचना पर महेंद्रगढ़ थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और मामले में 4 आरोपियों की पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे पूछताछ में पचास हजार की नकदी बरामद की गई थी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी के खिलाफ रेवाड़ी में अपहरण और डकैती का मामला भी दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।