फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर में चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने घर में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धम्मड़ वासी मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत नारनौल में पेश कर एक दिन का रिमांड मिला है। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी प्रदीप वासी मोहल्ला खटीकान महेंद्रगढ़ को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने सुमित कुमार ने बताया कि रामकिशन निवासी बारड़ा हाल आबाद ब्रह्मचारी रोड नजदीक सतनाली चौक देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़ ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में चोरी शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि वह अपने घर पर अकेला सो रहा था। रात के समय में उसने मकान के अंदर खटखट की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो एक लड़का अलमारी से सामान निकाल रहा था। इसको शिकायतकर्ता के द्वारा पकड़ लिया गया। इसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रदीप वासी मोहल्ला खटीकान महेंद्रगढ़ बतलाया। इस दौरान दूसरा लड़का भागने में कामयाब हो गया। शिकायतकर्ता ने दो नामजद के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें