फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजावास में छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव राजावास में रंजिश के चलते छात्र की हत्या करने और दो युवकों को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धीरज निवासी पाथेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 जनवरी को राजावास गांव में आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि दो युवकों को हाथ-पैरों में गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में कनीना डीएसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा चार आरोपियों अजय निवासी राजावास, घनश्याम निवासी पहाड़वास, अजय निवासी राजावास और मनोज निवासी लंबोर बड़ी थाना राजगढ़ राजस्थान को पहले गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में अवैध हथियार बरामद किए गए थे। मृतक छात्र सुरेंद्र के पिता महेंद्र सिंह ने थाना सतनाली में दी शिकायत दी थी। इस मामले में मूलचंद, व मुकेश निवासी राजावास घायल हुए थे तथा सुरेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें